SHOCK: शाहरूख को रिप्लेस करेंगे सलमान खान.. कीमत- ढ़ाई करोड़
[गपशप] अफवाहों की मानें तो इस साल फिल्मफेयर एवार्ड शो सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। याद दिला दें, हर साल यह शो शाहरूख खान ही होस्ट करते आए हैं। वहीं, खबरों की मानें तो 2 घंटे शो होस्ट करने के लिए सलमान को शो वालों ने ढ़ाई करोड़ की कीमत ऑफर की है।
शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, एंकरिंग में आजकल काफी फेरबदल की जा रही है। कपिल शर्मा और मनीष पॉल आखिर कितने ही एवार्ड शो होस्ट करेंगे। लिहाजा, सलमान खान एक मास्टरस्ट्रोक हैं। वो पॉपुलर हैं बिग बॉस से उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन होस्ट हैं।
ALERT: अजय देवगन करेंगे आगाज़.. शाहरूख अंत.. ईद है सलमान के नाम!
कहा जा रहा है कि सलमान को इसके लिए मनाना आसान नहीं था। 2 घंटे के शो के लिए सलमान को ढ़ाई करोड़ ऑफर किये गए हैं.. यानि की एक घंटे के लिए एक करोड़ से भी ज्यादा।
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स हमारे सामने ऐसे भी हैं, जिनके अनुसार फिल्मफेयर हर बार की तरह शाहरूख खान ही होस्ट करेंगे। और उनका साथ देंगे कपिल शर्मा और करण जौहर। बहरहाल, देखते हैं कौन सी अफवाह सच में तब्दील होती है।
यहां देखते हैं शाहरूख- सलमान की दोस्ती वाले बेस्ट मोमेंट्स-


Click it and Unblock the Notifications




