ALERT: सलमान खान ने अक्षय कुमार को किया पीछे.. दूसरी बार, लगातार!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान ने एक बार फिर अक्षय कुमार को सबसे पॉपुलर स्टार की रेस में पीछे छोड़ दिया है। जी हां, यह लिस्ट Ormax मीडिया सर्वे पर आधारित है, जो कि हर महीने उन सितारों का चेहरा सामने लाती है, जिसे फैंस सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।
बता दें, पिछले दो महीने से इस लिस्ट में सलमान खान टॉप पर हैं। जबकि अक्षय कुमार रेस में दूसरे नंबर पर हैं। इनके बाद शाहरूख खान, अजय देवगन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं।
''वो सलमान खान हैं.. उनके साथ कंपिटिशन की सोच भी नहीं सकता..''
दि Ormax SIL (स्टार इंडिया loves) सर्वे 29 शहरों में किया जाता है। जिसमें 3500 के लगभग लोग हिस्सा लेते हैं। इसे हर महीने किया जाता है। बहरहाल, जहां तक सलमान खान की बात है तो उनकी फिल्म सुल्तान इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। कोई शक नहीं कि फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी फैंस को क्रेजी कर जाती है।
बहरहाल, यहां देखिए टॉप 10 लिस्ट.. जिसे फैंस करते हैं सबसे ज्यादा प्यार-


Click it and Unblock the Notifications













