WAH.. इस धमाकेदार जोड़ी के लिए 'लव-गुरु' बन गए हैं सलमान खान!
सलमान खान और लव गुरू.. हैरान रह गए। लेकिन यह सच है.. कि रियल लाइफ कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए सलमान अब लव गुरु बन गए हैं। सूत्रों की मानें तो सुल्तान शूटिंग के दौरान उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर अनुष्का को कई टिप्स भी दिए हैं।

हाल ही में अनुष्का- विराट के रिलेशन में दूरियों की बात सामने आ रही थी। लेकिन जल्द ही दोनों ने इन अफवाहों को झूठा करार दे दिया। और साथ में समय गुजारते नजर आए।
''सलमान खान ने गरीबों पर अपना सबकुछ लुटा दिया है.. क्या आपने वो देखा है!''
वहीं, सूत्रों की मानें सलमान खान भी अनुष्का- विराट की रिलेशनशिप से बहुत इंप्रेस हैं। लिहाजा, बुडापेस्ट में सुल्तान की शूटिंग के दौरान उन्होंने अनुष्का को कई बातें समझायीं। सेट पर एक सलमान ने मजाक में ही कहा- प्यार एक बार ही होता है.. यदि आपके पास सच्चा प्यार है तो उसे संभाल कर रखें।
हम्म.... जबकि सलमान खान और विराट कोहली आपस में दोस्त नहीं हैं। फिर भी सलमान अनुष्का के रिलेशन को पक्का करने में काफी कोशिश कर रहे हैं। so sweet..
सलमान खान- अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान 6 जुलाई को रिलीज हो रही है। उम्मीद है फैंस को यह जोड़ी पसंद आएगी। इससे पहले अनुष्का को हमने शाहरूख खान और आमिर खान के साथ भी सुपरहिट फिल्में देते देखा है।


Click it and Unblock the Notifications

