हर लिहाज से शाहरूख खान पर भारी हैं सलमान खान

दोनों ही सितारों को बॉलीवुड में 20 साल से ज्यादा समय हो गया है, दोनों ही बेहतरीन कलाकार है, लेकिन कभी गहरे दोस्त रह चुके शाहरूख और सलमान आज एक -दूसरे को देखना पसंद नहीं करते हैं। सलमान खान ने एक से एक शानदार फिल्में बॉलीवुड को दी है, वो लवर बॉय भी बने लेकिन इस रोमांटिक अदाकार ने कभी उस बैनर के साथ काम नहीं किया जो प्रेम की कहानी से लोगों को इश्क करवाता है, हम बात कर रहे है यशराज बैनर की। सलमान खान आज तक यशराज के साथ काम नहीं किया है जबकि दूसरी ओर शाहरूख यशराज बैनर के ही सहारे लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।
डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, मुहब्बतें, वीर जारा, रब ने बना दी जोड़ी, चक दे इंडिया ये वो फिल्में हैं जिनके जरिये शाहरूख खान बॉलीवुड के बादशाह बन बैठे, यहां तक कि यश चोपड़ा हमेशा कहते रहते हैं कि शाहरूख तो उनके बेटे जैसा है, वो घर का आदमी है, उसके साथ काम करने में हमें कभी भी डेट्स की समस्या नहीं हो सकती है।
लेकिन आज वो ही शाहऱूख यशराज की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'एक था टाईगर' में काम नहीं कर रहे है, जबकि उनकी जगह सलमान खान आ गये है, आखिर ऐसा क्या हो गया जिसके चलते बैनर ने अपने पुराने हिट साथी को साइडलाइन कर के उसके ही परम दुश्मन सलमान को साइन कर लिया। खैर बात चाहे कुछ भी हो सच तो यही है आज की तारीख में शाहरूख खान पर हर लिहाज से भारी है सलमान खान।


Click it and Unblock the Notifications