CATCH: बजरंगी 'भाईजान' ने गलत क्यों पढ़ी हनुमान चालीसा?
[गपशप] सलमान खान का बजरंगी भाईजान ट्रेलर वैसे तो धूम मचा रहा है लेकिन इस ट्रेलर में कुछ ऐसी चीज़ें थीं जिन पर किसी का ध्यान गया ही नहीं। क्योंकि ट्रेलर में सलमान खान इफेक्ट था ही इतना ज़्यादा। लेकिन अगर आप बजरंगी भक्त हैं तो सलमान खान के ट्रेलर से आपको थोड़ी दिक्कत तो होगी।
दरअसल, सलमान खान फिल्म में बजरंगी भक्त बने हैं लेकिन उन्हें हनुमान चालीसा भी सही से नहीं याद। ट्रेलर में सलमान खान हनुमान चालीसा की चार लाइनें यानि दो दोहे पढ़ते हैं। लेकिन गलती से या चालाकी से दूसरा दोहा बदल दिया गया।
सलमान खान ट्रेलर में बोलते हैं -
संकट हरै मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा|
[MOMENTS: बजरंगी भाईजान ट्रेलर की ये बातें थीं WOW!]
जबकि असली पंक्ति है -
संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा।
अब सोचने वाली बात ये है कि इतनी बड़ी गलती कबीर खान से कैसे हो सकती है वो भी तब जब मुख्य किरदार हनुमान भक्त हो। या फिर उन्होंने सोचा कि दर्शक इतना ध्यान नहीं देंगे!
[SCORE CARD: अजय, अक्षय या सलमान कौन होगा बेहतर पापा !]


Click it and Unblock the Notifications


