पाकिस्तान में रिलीज से पहले ही सुपरहिट है सलमान खान की ये दो फिल्में!

[गपशप] सलमान..सलमान.. और सलमान.. भारत में तो सलमान खान का जादू सिर चढ़कर बोलता ही है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में इनके रंग में रंगता नजर आ रहा है। तभी तो सलमान की दो आगामी फिल्मों पर रिलीज से पहले ही पाक में सुपरहिट का तमगा लग चुका है।

जी हां, अब इसे सलमान की हाल ही में हिट एंड रन केस की वजह से बढ़ी पॉपुलैरिटी कहें या उनकी फिल्मों का कहर, लेकिन पाकिस्तान में 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबरों के अनुसार, कबीर खान के निर्देशन में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' पाक में काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म भारत- पाकिस्तान के बीच दोस्ताना संबंधों पर आधारित है।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि, सलमान को एक बार बॉर्डर के पास से एक छोटी लड़की मिल जाती है। वह बिल्कुल अकेली होती है तो सलमान उसे अपने साथ लेकर आ जाते हैं। लेकिन फिर सलमान उस बच्ची को उसके परिवार से वापस मिलाने का प्रण लेते हैं। इस बीच सलमान को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, वहीं वह उस बच्ची से भावनात्मक तौर से भी जुड़ जाते हैं और पिता का प्यार देते हैं।

एक सूत्र का कहना है कि, यह पाकिस्तान ने लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। वे सलमान खान से बहुत प्यार करते हैं और यदि सबकुछ सही चलता है तो बजरंगी भाईजान दोनों देशों के बीच शांति लाने का बहुत बड़ा काम करेगा।

क्या न्यूकमर्स से डर गए सलमान खान.. आगे बढ़ा दी फिल्म रिलीज!

बता दें, भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों में बजरंगी भाईजान ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। लिहाजा, इसका फायदा फिल्म को मिलना तो लाजिमी है। फिल्म को पाक में भी जबरदस्त ओपनिंग मिलने की संभावना है।

वहीं, सालों बाद सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी साथ देखने के लिए पड़ोसी मुल्क के दर्शक उत्साहित हैं। प्रेम रतन धन पायो इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X