OMG बजरंगी भाईजान में कैटरीना कैफ!

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के टीजर को देखकर लोग काफी खुश हैं। यू ट्यूब पर टीजर ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी तीनों की तिकड़ी को देख लोगों को ये यकीन हो गया कि बजरंगी भाईजान इस साल की सुपरहिट फिल्म होगी।

लेकिन वहीं इस टीजर में एक ऐसी खास बात भी है जो कि कुछ लोगों को दिखाई दी। आपको बताने के बाद हो सकता है आप हमारी बात से सहमत हों या ना हों। लेकिन बात बतानी तो बनती है।

असल में बजरंगी भाईजान के टीजर में एक बहुत ही प्यारी और खूबसूरत सी लड़की दिखाई गयी है जो पाकिस्तान से आई हैं और गूंगी है। सलमान खान इसकी रक्षा करते हैं और इसे इसके घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाते हैं। अब इस लड़की के चेहरे और हमारी बार्बी डॉल कैटरीना कैफ के चेहरे पर नज़र डालें।

आपको भी कहीं दोनों चेहरे एक जैसे तो नहीं दिख रहे। ऐसा तो नहीं लग रहा कि ये बच्ची कैटरीना कैफ के बचपन की हूबहू तस्वीर है। और अगर इस बात को सच मानें तो कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी वजह से इस लड़की को बजरंगी भाईजान में कास्ट किया गया।

अब ये तो सलमान खान ही जानें कि इस बच्ची में ऐसी क्या खास बात है। हमें तो जो खास बात दिखी हमने बता दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X