सलमान ने ली 'सुल्तान' से छुट्टी.. पहुंच गए दोस्ती निभाने.. प्रमोशन के साथ!

By Neeti

जी हां.. दोस्ती निभाने तो कोई सलमान खान से सीखे। इस बुधवार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज होने वाली है। लेकिन सलमान भाई ने अपनी इस फिल्म से भी समय निकाल लिया और पहुंच गए अपनी दोस्त को सपोर्ट करने।

Salman Khan

हम बात कर रहे हैं डेजी शाह की। सुल्तान प्रमोशन को छोड़कर सलमान खान डेजी शाह के नाटक 'बेगम जान' देखने पहुंच गए। बता दें, यह डेजी शाह की पहली नाटक है। कोई शक नहीं कि सलमान की उपस्थिति से डेजी काफी खुश हुई होंगी।

OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!

लेकिन साथ ही साथ सलमान खान ने यहां भी सुल्तान का प्रमोशन करना नहीं छोड़ा। इस शो में सलमान 'बीइंग सुल्तान' की टीशर्ट पहनकर आए थे।

बता दें, डेजी शाह सलमान खान को अपने मेंटर मानती हैं। डेजी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त हैं। लिहाजा, थियेटर की दुनिया में भी सलमान खान ने उनके डेब्यू में साथ दिया और गए शो देखने।

''मैं सलमान खान को गले लगाना चाहती हूं.. KISS करना चाहती हूं.. ''

डेजी शाह ने थियेटर करने पर उत्साह जताते हुए कहा, थियेटर फिल्मों से काफी अलग है। यहां रीटेक्स नहीं होते और आपको तुरंत ही रिस्पॉस मिल जाता है। थियेटर करना दिलचस्प अनुभव है। डेजी शाह के इस प्ले को देखने सलमान खान के अलावा सोहेल खान, आयुष शर्मा, स्नेहा उलाल भी आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X