#INSULT: इस सुपरस्टार को भी नहीं पहचानते सलमान खान.. घमंड की हद!

By Neeti

कौन सुशांत सिंह राजपूत? मैं सुशांत के साथ कोई भी फिल्म क्यों करूंगा?.....

ये कहना है बॉलीवुड के 10 बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार सलमान खान का। हाल ही में एक अफवाह ने जोर पकड़ा था कि सलमान खान प्रोडक्शन और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन मिलकर एक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तनुज मनसुखानी करेंगे। और इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह राजपूत मेनलीड होंगे।

Sushant Singh Rajput

बहरहाल, इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। जब सलमान खान से फिल्म के बारे में सवाल किया गया तो वे काफी हैरानी में दिखे.. और पूछा- कौन सुशांत?

जब मीडिया ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताया तो उन्होंने और भी हैरानी के साथ कहा- कौन सुशांत सिंह राजपूत? मैं सुशांत के साथ कोई भी फिल्म क्यों करूंगा?

[इन सुपरस्टार्स की INSULT कर चुके हैं सलमान खान]

जब मीडिया ने उन्हें अफवाहों के बारे में बताया तो सलमान खान अपनी टीम की तरफ देखने लगे। बता दें, उनकी टीम भी सुशांत के नाम को लेकर उतनी ही कंफ्यूज दिखी।

[''सलमान खान को छोड़कर भी.. इस देश में कई अहम मुद्दे हैं....'']

बहरहाल, सुशांत सिंह राजपूत अपनी 3 सफल फिल्मों (काई पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके) के बाद न्यूकमर्स की लिस्ट काफी प्रॉमिसिंग माने जाते हैं। ऐसे में सलमान खान यदि उनको पहचानने से भी इंकार करते हैं तो इसे सुल्तान की अकड़ ही कहेंगे।

बता दें, कुछ दिनों पहले अरिजित सिंह के नाम पर भी सलमान खान ने ऐसा ही रिएक्शन दिया था.. कौन अरिजित? अच्छा वो सिंगर!

फिलहाल इंतजार है सुशांत सिंह राजपूत की कमेंट का.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X