फ्लॉप फिल्मों से घबराए सलमान खान- 'भारत' के बजट को आधा करने की दी सलाह

रेस 3, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और जीरो जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद हर सुपरस्टार बिग बजट फिल्मों से कतराता दिख रहा है। अफवाहों की मानें तो सलमना खान ने अपने आने वाली फिल्म भारत के निर्माताओं को सीधा सीधा निर्देश दिया है कि फिल्म के बजट को आधा कर दिया जाए। जहां पहले भारत 150-160 करोड़ के बजट पर बनने वाली थी, अब 80 करोड़ तक में बनेगी।

सलमान खान खुद चाहते हैं कि भारत का बजट 80 करोड़ से ऊपर ना हो। आमतौर पर सलमान की फिल्मों का बजट 100-150 करोड़ रुपए से ऊपर रहता है। लेकिन अब ज्यादा कमाई के दबाव से बचने के लिए सलमान खान ने मेकिंग बजट में कटौती करने की सोची है। उदाहरण के तौर पर रेस 3 ने 165 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन फिर भी हिट नहीं रही.. क्योंकि फिल्म का बजट ही 150 करोड़ का था।

Salman Khan

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तबू, जैकी श्राफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है।

फिल्म के एक हिस्से में सलमान सर्कस में काम करने वाले करतबबाज़ भी बने हैं। जो कि सर्कस में स्टंट भी करता है। फिल्म के अहम हिस्से की शूटिंग अबु ढ़ाबी में हुई थी, जहां सर्कस वालों का पूरा कारवां रेगिस्तान से गुजरता है। सूत्रों की मानें तो सलमान इस सीन को भारत में ही फिल्माना चाहते थे। लेकिन निर्माता तैयार नहीं हुए।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर 'भारत' कितने बजट तक में तैयार हो पाती है। कहीं ना कहीं यह फिल्म सलमान खान के लिए भी काफी अहम है। खास बात है कि सलमान खान- अली की जोड़ी इस फिल्म के साथ हैट्रिक बनाने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X