#Dabangg: शूटिंग कर रहे थे कैटरीना - रणबीर और पहुंच गए सलमान!
सलमान खान कभी कभी अति कर देते हैं लेकिन इस बार कुछ ज़्यादा हो गया। अब इसे उनकी दबंगई कहिए या कुछ और लेकिन इस बार सलमान ने रणबीर कपूर के साथ जो किया वो नहीं करना चाहिए था।
सलमान खान को लोगों को परेशान करने की आदत है या फिर यूं कहिए कि उन्हें लोगों का मज़ा लेने में बड़ा मज़ा आता है। खासतौर से रणबीर कपूर का। रणबीर का ज़िक्र होता नहीं है कि सलमान खान उनके मज़े लेने पर उतर आते हैं।
अब जो कल उन्होंने किया है वो तो हद ही थी। किसी तरह से कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। अब ऐसे में सलमान खान भी सेट पर पहुंच जाएंगे तो ज़ाहिर सी बात है सब अजीब ही लगेगा।

लेकिन सलमान तो सलमान हैं इसलिए जग्गा जासूस के सेट पर शूटिंग चल रही थी और वो कैटरीना कैफ से मिलने पहुंच गए। जब कैट उनसे बात करने पहुंची तो रणबीर अपनी वैन में चले गए और तब तक वैन में ही बैठे रहे जब तक सलमान चले नहीं गए यानि कि आधा घंटा।
अब सलमान को कैटरीना से ऐसी क्या ज़रूरी बात करनी थी जो वो जग्गा जासूस के सेट पर जाए बिना रूक ही नहीं पाए ये तो हमें नहीं पता पर हाल ही में वो विवेक ओबेराय के साथ भी ऐसा कर चुके हैं। विवेक का रिएक्शन कमाल का था।
वहीं बात रणबीर के मज़े लेने की हो तो सलमान के बिग बॉस पर दीपिका तमाशा प्रमोट करने पहुंची थीं तो उन्होंने तुरंत पूछा कि अकेले आई हो? वैसे ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड में जोड़ियां कितनी चल जाती हैं इसकी पूरी लिस्ट हम आपको दे चुके हैं।
बहरहाल, हम यही चाहते हैं कि जग्गा जासूस की शूटिंग जल्द पूरी हो जाए। आप पढ़िए रणबीर के बारे में कैटरीना के 10 बयान जिनके बाद उनका ब्रेकअप होना तय था -


Click it and Unblock the Notifications