सलमान खान ने किया इस एक्ट्रेस को अप्रोच.. अगली फिल्म के लिए!
सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने अपने अगले प्रोडक्शन फिल्म के लिए कृति सैनन को अप्रोच किया है।
सलमान खान की फिल्मों के साथ साथ उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी आगे बढ़ रही है। बजरंगी भाईजान, हीरो और अब ट्यूबलाइट.. तीन फिल्में सलमान खान फिल्म्स तले बन चुकी है। ताजा खबरों की मानें तो प्रोडक्शन कंपनी तीन फिल्में एक साथ लाने का प्लान कर रही है।
'टाईगर जिंदा है' में इनसे होगा सलमान खान का खतरनाक सामना.. देंखे PIC
लेकिन बता दें, इन तीनों ही फिल्मों में सलमान खान नहीं होंगे। बल्कि इन फिल्मों के लिए सलमान खान खुद इंडस्ट्री से किसी यंग टैलेंट को तलाश रहे हैं। इस बैनर तले एक फिल्म की घोषणा हो चुकी है जिसका नाम होगा 'जुगलबंदी'..

बता दें, पहले इस फिल्म से जैकलीन फर्नांडीस का नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन फिर सलमान खान ने खुद फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किया है। और अब इस फिल्म के लिए कृति सैनन को अप्रोच किया जा रहा है।
एक सूत्र की मानें तो.. सलमान खान काफी समय से कृति सैनन के साथ काम करना चाह रहे हैं। सुल्तान से भी कृति जुड़ते जुड़ते रह गईं। लिहाजा, अब सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन की दो फिल्मों के लिए कृति को अप्रोच किया है। हम्म्मम....


Click it and Unblock the Notifications