संजय लीला भंसाली की फिल्म सलमान खान-अनुष्का शर्मा Final, अब होगा 500 करोड़ी धमाका!
सलमान खान और अनुष्का शर्मा को आपने फिल्म सुल्तान में देखा और फिल्म ने इतना जबरदस्त कलेक्शन किया कि वो ब्लॉकबस्टर बन गई। एक बार फिर से चर्चा है कि दोनो साथ में आ रहें हैं लेकिन इस बार उनके निर्देशक होंगे संजय लीला भंसाली। जी हां इस बात की चर्चा है कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान एक साथ फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। पहले भी दोनो को फिल्म हम दिल दे चुके सनम में देखा गया था और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
खबर है कि इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली किसी और एक्ट्रेस को लेना चाहते थे लेकिन उनके प्रोजेक्ट साइन करने से पहले ही संजय लीला भंसाली को सलमान खान ने अनुष्का का नाम अप्रोच कराया।

गौरतलब है कि अनुष्का और सलमान को फिल्म सुल्तान में लोगों ने काफी पसंद किया था और उनकी केमेस्ट्री लोगों को पसंद आई थी। इस समय अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इसका जमकर प्रमोशन कर रहीं हैं। आप देखिए संजय लीला भंसाली की कुछ शानदार फिल्में जो कि आज भी लोगों को पसंद आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications