OUCH.. 'सुल्तान' के सेट पर लड़ाई.. सलमान खान के साथ ये कौन भिड़ गया!
[गपशप] अरे.. अरे.. इससे पहले कि आप कुछ और सोच लें, बता दूं कि ये फाइट सलमान खान और अनुष्का शर्मा के बीच हो रही है। लेकिन कोई रियल फाइट नहीं, बल्कि रील वाली। दरअसल, फिल्म में एक सीन फिल्माया जा रहा है, जहां सलमान और अनुष्का रिंग में आमने सामने दिखेंगे।
सुल्तान की शूटिंग उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हो रही है। फिल्म के इस सीन पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, जहां सलमान और अनुष्का फाइट करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो इसके लिए अनुष्का को बेहद कड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। बता दें, इस फिल्म में अनुष्का ना के बराबर मेकअप में दिखेंगी।
''मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं..''
सलमान खान तो अपने किरदार के लिए महीनों से ट्रेनिंग ले रहे हैं। लेकिन अनुष्का ने कुछ ही समय पहले फिल्म को ज्वॉइन किया है। लिहाजा, अनुष्का को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
बहरहाल, सलमान- अनुष्का के इस फाइट फेस-ऑफ को देखना काफी दिलचस्प होगा। आखिर काफी कम एक्ट्रेस ही हैं, जो सलमान के सामने दमदार दिख पाएं।
यहां जानें सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications


