ALERT: दुश्मनी खत्म.. 5 सालों के सलमान खान के साथ आएगें ये सुपरहिट डाइरेक्टर!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ ही दिनों पहले सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच सारी कड़वाहट दूर हुई थी। अब एक और डाइरेक्टर ने सलमान खान के साथ सारी कड़वाहट भूलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वेलकम बैक निर्देशक अनीस बज्मी की।
सलमान खान और अनीस बज्मी की जोड़ी ने 'नो एंट्री' और 'रेडी' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन साल 2011 में रेडी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें हुई की रिश्ता बिगड़ता ही चला गया। रेडी की शूटिंग के दौरान तो इनके बीच कड़वाहट इतनी बढ़ गई थी कि सलमान खान शूटिंग आधे में छोड़ बैंकॉक से वापस मुंबई आ गए थे।
9 बातें: जहां सलमान खान हैं शाहरूख खान से आगे!
वहीं, साल 2015 में जब सलमान खान के होम प्रोडक्शन के सामने अनीस बज्मी ने अपनी फिल्म वेलकम बैक रिलीज कर दी और इन अफवाहों को और जोर मिल गई। लेकिन बता दें, समय के साथ अब यह कड़वाहट खत्म हो रही है। डाइरेक्टर ने कहा कि सलमान खान के साथ मेरी दोस्ती है और रहेगी.. मैं सलमान खान के साथ और भी कई फिल्में बनाना चाहता हूं।
निर्देशक ने कहा कि मैंने सलमान को कई स्क्रिप्ट सुनाई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हम कुछ शुरू कर सकें। हम्मम.. बता दें, अनीस बज्मी काफी समय से नो एंट्री का सीक्वल .. नो एंट्री में एंट्री बनान चाह रहे हैं, लेकिन सलमान के पास डेट्स ही नहीं है। लिहाजा, उम्मीद है कि अब इस फिल्म पर काम शुरू हो सके।
बहरहाल, फाइट की बात हो रही है तो यहां देखें किनके किनके बीच है बॉलीवुड की बिग फाइट-


Click it and Unblock the Notifications

