..................... दिवाली पर भिड़ेंगे Salman Khan और Shahrukh Khan? सामने आई सबसे बड़ी खबर! Salman Khan and Shahrukh Khan will clash on Diwali? The biggest news has come out! - Hindi Filmibeat

दिवाली पर भिड़ेंगे Salman Khan और Shahrukh Khan? सामने आई सबसे बड़ी खबर!

salman khan, shahrukh khan

शाहरुख खान और सलमान खान ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी फिल्में रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में रहतीं हैं। इस वक्त दोनों सितारे अपनी अपनी फिल्में पठान और किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए काफी चौकाने वाली है क्योंकि शाहरुख खान और सलमान खान क्लैश करने जा रहे हैं। जी हां, दिवाली पर सलमान खान और शाहरुख खान भिड़ेंगे लेकिन ये कोई फिल्म नहीं होने वाली है।

खबरे हैं कि पठान और किसी का भाई किसी जान को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें दोनों की अपकमिंग फिल्म का टीजर एक ही दिन यानी 23 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है।

मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो पठान को फैन्स के बीच बनाए रखने के लिए मेकर्स एक मिनी टीजर तैयार कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर और मोशन पोस्टर को भी उसी दिन आउट करने पर काम किया जा रहा है।

बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान की अपनी अलग फैन फॉलोविंग हैं और दोनों के फैंस किसी भी प्रोजेक्ट के लिए बिल्कुल तैयार रहते हैं।

शाहरुख खान कई सालों के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से धमाका करने वाले हैं जबकि सलमान खान ईद पर कमाल करने वाले हैं। इन दोनों फिल्मों के टीजर्स कितने कमाल के होते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल लोगों को दिवाली का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X