दिवाली 2022 होगी बड़ी धमाकेदार? बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और सलमान खान की भिड़ंत तय!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर काफी समय से चर्चा है लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इस फिल्म का नाम अब बदला जा रहा है। दरअसल फिल्म का नाम काफी बड़ा है और मेकर्स को लगा कि इस नाम के साथ फिल्म को कम प्रसिद्धि मिलेगी। यही कारण है कि फिल्म का नाम बदलकर अब भाईजान कर दिया गया है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि शाहरुख खान के साथ सलमान खान की की भिड़ंत होने वाली है।
पता चला है कि सलमान खान की फिल्म भाईजान दिवाली 2022 को रिलीज के लिए फाईनल की गई है। इसी शाहरुख खान का एक फिल्म रिलीज होनी है जिसका आधिकारिक ऐलान होने वाला है।

खबर है कि शाहरुख खान और अटली की फिल्म दिवाली 2022 को रिलीज होगी। अगर दोनों फिल्म दिवाली पर रिलीज होती हैं तो निश्चित ही ये काफी बड़ी भिड़ंत साबित होने वाली है। सलमान खान और शाहरुख खान काफी समय के बाद आमने सामने होंगे।
हालांकि इस खबर को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही कोई जानकारी सामने आई है। सलमान खान फिलहाल टाइगर 3 और शाहरुख खान पठान को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।
पठान में सलमान खान कैमियो करते नजर आने वाले हैं और दोनों ही फिल्म यशराज प्रोडक्शन की हैँ। सलमान खान इसके अलावा किक 2 और अंतिम को लेकर भी बिजी हैं। शाहरुख खान की बात करें तो राजकुमार हिरानी के साथ उनकी बातचीत जारी है।


Click it and Unblock the Notifications