अर्पिता की मेंहदी में सलमान ने शाहरुख को स्मूच किया!
हेडलाइन है ही इतनी धमाकेदार कि किसी की भी नींद उड़ जाए। सलमान खान और शाहरुख खान का नाम एक साथ लेते ही दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। अगर दोनों गले मिलते हैं तो कितने लोगों की निगाहें वहीं पर ठहर जाती हैं। अब अगर ये पता चले कि सलमान और शाहरुख ने एक दूसरे को स्मूच (किस) किया तो ये सुनकर भला कौन अपने होश नहीं खो बैठेगा।
लेकिन आप घबराइये मत ये ना ही कोई ब्रेकिंग न्यूज है और ना ही इस खबर में किसी भी तरह की कोई सच्चाई है। सलमान खान और शाहरुख खान फिर से करीब जरुर आए हैं लेकिन इतना भी नहीं की सारी सीमाओं को तोड़ दें। यानी कि दोनों ही खान नॉर्मल हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।बात सिर्फ इतनी है कि कुछ दिनों पहले अर्पिता खान की मेंहदी की रस्म में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। अर्पिता खान ने एक तस्वीर ट्ववीट की जिसमें शाहरुख व सलमान दोनों उन्हें किस कर रहे हैं।
इस तस्वीर को थोड़ा मजेदार बनाते हुए कुछ लोगों ने बीच में से अर्पिता खान को निकाल दिया और शाहरुख खान व सलमान खान को किस करते हुए दिखा दिया। खैर बात यहां खत्म नहीं हुई। सलमान खान ने बिग बॉस 8 के शनिवार के एपिसोड मं आकर इस बात को उठाया और साथ ही हंसते हुए कहा कि असली तस्वीर तो उनके पास है। जिसमें वो शाहरुख को किस कर रहे हैं।
सलमान ने कहा कि वो तस्वीर में कभी भी किसी को दे सकता हूं। अब एक तरफ शाहरुख ये कह रहे हैं कि उन्हें और सलमान खान को शादी कर लेनी चाहिए तो वहीं सलमान ये कह रहे हैं कि उनके पास शाहरुख और उनकी किस करते हुए तस्वीर है। भाई अब इसका क्या मतलब निकाला जाए। दोनों खान तो पब्लिकली ऐसी बातें कर रहे हैं जैसे कि दोस्ताना पार्ट 2 दोनों खानों के बीच शुरु हो रहा है।
लेकिन संभलकर खान साहब ये दोस्ताना आपके फैंस को कितना पसंद आएगा इसका भी ख्याल रखिये।


Click it and Unblock the Notifications
