Tiger Vs Pathaan के लिए सलमान खान और शाहरुख खान ले रहे हैं इतनी मोटी फीस? हिल जाएंगे आप!

 tiger vs pathaan

सुपरस्टार्स वो होते हैं जिनकी फ्लॉप फिल्में भी इतना बिजनेस करती हैं जितना बाकी स्टार्स की हिट फिल्में भी नहीं कर पाती है। जाहिर है कि इस वक्त दो सुपरस्टार्स को एक साथ लाना काफी बड़ी बात है और प्रोड्यूसर्स को इसके लिए अपने कुबेर का खजाना खोलना पड़ेगा।

लेकिन यशराज फिल्म्स ऐसा करने वाला है और पठान- टाइगर साथ नजर आने वाले हैँ। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और सलमान खान की जो कि एक साथ एक फिल्म के हिस्सा बनने वाले हैं।

हालांकि इस फिल्म का आधिकारिक टाइटल अभी सामने नहीं आया है लेकिन मीडिया के द्वारा इसको टाइगर वर्सेस पठान कहा जा रहा है। इस फिल्म के बजट और सुपरस्टार्स की फीस को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है और ये आपको हैरान करने के लिए काफी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ होने वाला है जबकि 200 करोड़ सिर्फ सलमान खान और शाहरुख खान को दिए जाएंगे।

जी हां, इसको लेकर फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसा होने वाला है। सलमान खान और शाहरुख खान उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जिस दिन इस फिल्म को लेकर यशराज बैनर आधिकारिक ऐलान करेगा।

इसके पहले सलमान खान और शाहरुख खान टाइगर 3 में एक साथ नजर आएंगे क्योंकि शाहरुख खान एक तगड़ा कैमियो करने वाले हैं। इसके पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान ने दमदार कैमियो किया था और फिल्म को 1000 करोड़ी बनाने में सहयोग दिया था।

मेकर्स टाइगर 3 में शाहरुख खान की ग्रांड एंट्री प्लान कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी तगड़ी होने वाली है। इसके पहले ये दोनों सितारे इस तरह का तगड़ा एक्शन करते कभी नहीं नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X