ब्लॉकबस्टर धमाका FINAL है.. एक फिल्म में 2 सुपरस्टार्स.. सलमान खान और....
जबसे बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है.. हर कोई यह जानने को उत्साहित है कि बाहुबली एक्टर प्रभास बॉलीवुड डेब्यू कब और किस फिल्म से करेंगे। उनके डेब्यू को लेकर पहले से ही कई तरह की अफवाहों ने बाज़ार गर्म किया है।
बॉक्स ऑफिस, शाहरूख, आमिर.. जानें सलमान खान ने इन पर क्या कहा!
पहले माना जा रहा था कि प्रभास करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे। लेकिन हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म में एक साथ सलमान खान और प्रभास को अप्रोच करने वाले हैं। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी।

रोहित काफी बड़े स्तर पर एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रभास का नाम सोचा है। कोई शक नहीं कि यदि ऐसी कोई फिल्म बन जाती है तो विश्व स्तर पर धमाका करेगी। फिलहाल तो प्रभास और सलमान दोनों के पास ही फिल्मों की लाइन है। लिहाजा, यदि रोहित ऐसा कुछ सोचते भी हैं तो उन्हें इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











