ईद रिलीज के बाद, इस निर्देशक के साथ जुड़ेंगे सलमान खान- अगली ब्लॉकबस्टर की तैयारी?
दबंग 3 के बाद सलमान खान अपनी ईद रिलीज 'राधे' की तैयारी में लगे हैं। जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। लेकिन राधे के बाद सलमान खान ने फिलहाल किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। किक 2 पर भी काम शुरु नहीं किया गया है, संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह' से भी सलमान ने दूरी बना ली। ऐसे में फैंस सलमान की अगली घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अफवाहों की मानें तो सलमान खान अब एक बार फिर निर्देशक कबीर खान के साथ काम करना चाहते हैं। सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी ने एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्में दी हैं। लेकिन ट्यूबलाइट के बाद इनके बीच दूरियों की खबर आ रही थी।

कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान खान की 'एक था टाइगर' जहां सुपरहिट रही थी, वहीं 'बजरंगी भाईजान' ब्लॉकबस्टर रही और सलमान की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर सामने आई। लेकिन ट्यूबलाइट में ये जोड़ी दर्शकों को इंटरटेन करने में असफल रही।
फिलहाल कबीर खान रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83 की तैयारी में व्यस्त हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 की कहानी कहती यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है। जिसके बाद सलमान और कबीर खान जुड़ सकते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल सलमान खान को भी एक ब्लॉकबस्टर की दरकार है।


Click it and Unblock the Notifications