छत्रपति शिवाजी बॉयोपिक - अली अब्बास जफर के साथ फिर जुड़ेंगे सलमान खान?
अली अब्बास जफर के साथ सलमान खान की तीसरी फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में अफवाहें हैं कि भारत के बाद अली और सलमान एक बार फिर साथ आने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अली अब्बास जफर छत्रपति शिवाजी की बॉयोपिक बनाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने सलमान खान से बात भी कर ली है।
हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट पर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, अली शिवाजी बॉयोपिक को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह हमेशा से शिवाजी की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते थे। उम्मीद है भारत रिलीज के साथ ही इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे। यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनेगी।

अली अब्बास जफर और सलमान खान ने अब तक सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दोनों ही फिल्मों ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। जबकि तीसरी फिल्म भारत रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में अब चौथी फिल्म की खबरें फैंस के लिए सरप्राइज है। हालांकि फिलहाल सलमान खान के पास बैक टू बैक काफी फिल्में हैं, लिहाजा, सलमान शिवाजी जैसी बड़ी बॉयोपिक से फिलहाल जुड़ते हैं या नहीं, देखना दिलचस्प होगा।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications