2023 में होगा सलमान खान Vs ऐश्वर्या राय, 7 दिन और 'भाईजान' की फिल्म की कमाई पर लगेगा ब्रेक!

साल 2023 अब आने के लिए तैयार है। साल 2022 भले ही बॉलीवुड के लिए खास नहीं रहा हो लेकिन, साल 2023 से सिने प्रेमियों को भी काफी उम्मीदें हैं। साल के पहले महीने में शाहरुख खान जहां लंबे अरसे बाद सिनेमाघरों में दस्तक देंगे तो वहीं, सलमान खान की भी 2022 में कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई थी। ऐसे में भाईजान के फैंस को उनकी दोनों फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' का इंतजार है।
लेकिन, अगले साल सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही दिनों के अंतराल पर जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है। ये क्लैश किसी और के साथ नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय के साथ होगी। दरअसल, सलमान खान की फिल्म के साथ ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' भी रिलीज होगी। अक्सर ऐसा देखने को कम ही मिलता है कि सलमान खान के साथ किसी और स्टार की फिल्म रिलीज होती है।
इसकी वजह यह है कि सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती है इसलिए उनकी फिल्म के साथ क्या, फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद भी फिल्म रिलीज करने से फिल्ममेकर बचते हैं लेकिन ऐश्वर्या राय की फिल्म ठीक 5 दिन बाद रिलीज होगी।

सिर्फ सात दिनों का अंतर
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी तो वहीं, ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' 28 अप्रैल को रिलीज होगी। इसका अर्थ यह है कि ऐश्वर्या राय सलमान खान की फिल्म की कमाई पर ब्रेक लगाने का मन बना चुकी हैं।

ईद पर होगी रिलीज
बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' साल 2022 में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन, मेकर्स ने इसे 2023 में रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर रिलीज होगी।

कमाई पर लगेगा ब्रेक
वहीं, ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन-1' इसी साल रिलीज हुई है लेकिन, दर्शकों ने इसे मिला जुला रिस्पॉन्स दिया है। कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की तो कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की। लेकिन, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई की है ऐसे में जाहिर है कि, ऐश्वर्या राय की फिल्म सलमान खान की फिल्म की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications