दशहरे के मौके पर रिलीज होगी 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ?' सलमान खान और आयुष शर्मा ने कसी कमर!
मेगास्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ को लेकर किसी ना किसी तरह की अपडेट अक्सर सामने आती रहती है। इस समय इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है और वो है इसकी रिलीज डेट। काफी समय से अलग अलग तरह की खबरों पता चल रहीं थीं लेकिन अब पता चला है कि फिल्म एक त्योहार में रिलीज की जाएगी। हम बात कर रहे हैं दशहरे की।
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया है और कहा है कि अंतिम द फाइनल ट्रुथ दशहरे के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का ये त्योहार वाला एंगल काफी शानदार है और फिल्म की कमाई पर इसका असर निश्चित ही पड़ने वाला है।

ये फिल्म अक्टूबर 15 को थिएटर्स में धमाका करने आ रही है। खबरें तो यहां तक हैं कि फिल्म का ट्रेलर काफी जल्दी ही रिलीज होने वाला है और इसकी तैयारी मेकर्स ने कर रखी है।

आकर्षित करने वाली फिल्म
इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये फिल्म एक साथ थिएटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और फैंस को हर तरह से आकर्षित करने वाली है। मेगास्टार सलमान खान का भी किरदार इस फिल्म में काफी अच्छा होने वाला है।

विघ्नहर्ता रिलीज हुआ था
हाल ही में इस फिल्म से एक गाना विघ्नहर्ता रिलीज हुआ था जिसको काफी पसंद किया गया। इस गाने में सलमान खान, वरुण धवन और आयुष शर्मा नजर आए थे। अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है।

महेश मांजरेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है
महेश मांजरेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और इसका कारण है आयुष शर्मा और सलमान खान भिड़ंत। साफ नजर आ रहा है कि आयुष एक क्रिमिनल के रोल में हैं और सलमान खान सिख पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।

लवयात्रि से शुरुआत
आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्रि से शुरुआत की थी लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। इस फिल्म से फैंस को उम्मीद है कि एक बदला हुआ लुक लोगों को काफी पसंद आने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि आयुष शर्मा इस फिल्स से अपने आपको साबित करेंगे और ये उनकी पहली हिट फिल्म साबित होगी।

टाइगर 3, भाईजान
सलमान खान की बात करें तो इस समय वो टाइगर 3, भाईजान और पठान को लेकर बिजी हैँ। इसके अलावा वो राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका ऐलान होना अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications