सलमान हुए अमृता पर फिदा
बालीवुड के सबसे सैक्सी हीरो माने जाने वाले सलमान खान कब किस हीरोइन पर फिदा हो जायेंगे, कुछ नही कहा जा सकता. आजकल वे फिल्म विवाह की हीरोइन अमृता राव पर बुरी तरह फिदा है. अमृता राव की आने वाली फिल्म एंथोनी गोंसाल्विस के प्रोमो टीवी पर दिखाये जा रहे हैं जिसमें अमृता बिल्कुल नये रुप में दिखाई दे रही है.
सलमान खान यूं तो अमृता को व्यक्तिगत रुप से नही जानते हैं लेकिन प्रोमो देखकर वे अमृता के दीवाने हो गये हैं. यही वजह है कि वे अपने दिल पर काबू नही रख पाये और अमृता को फोन कर उनकी हुश्न के तारीफों के पुल बांधने लगे. सलमान जैसे स्टार से अपनी प्रशंसा सुनकर अमृता भी खुशी से फूली नही समा रही है.
ज्ञात हो कि अमृता राव फिल्म विवाह में शाहिद कपूर के साथ हीरोइन बनकर आई थी, इसमें उसने एक सीधी साधी और ग्लैमर्सहीन भूमिका की और उसकी इमेज भी नान ग्लैमर्स की बन गई लेकिन फिल्म एंथोनी गोंसाल्विस के प्रोमो में वह अपनी इस सीधी साधी छवि को तोडकर काफी सैक्सी और मार्डन नजर आ रही है.
अमृता का यही रुप सलमान को बेहद पसंद आ रहा है. अमृता राव इस समय राजस्थान में अनिल कपूर की फिल्म शार्टकट की शूटिंग करने गई है तो वहीं सलमान खान भी हैदराबाद में बोनी कपूर की फिल्म वांटेड डेड अर अलिव की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने अमृता की फिल्म के प्रोमो भी वहीं देखे और फोन भी वहीं से किया.
सलमान खान की अमृता के प्रति यह दीवानगी बालीवुड में कहीं कोई नई प्रेम कहानी तो नहीं रचने जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications