'रेडी' के सेट पर सलमान की दबंगई
लगता है दबंग की सफलता सलमान के सिर चढ़ कर बोल रही है। दबंग के बाद सलमान की फीस के साथ-साथ उनके भाव भी इस कदर बढ़ गए हैं कि वो सेट पर अपनी मन मर्जी पर उतर आए हैं।
इन दिनों सलमान बैंकॉक में रेडी की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के लिए पूरी सुबह सुबह सेट पर पहुंच जाती मगर सलमान सेट पर दोपहर में पहुंचते हैं। अब सलमान के बगैर शूटिंग भी नहीं हो सकती क्योंकि सलमान लगभग फिल्म के हर सीन में हैं।
इससे ना सिर्फ फिल्म की अभिनेत्री असिन परेशान हैं बल्कि निर्माता-निर्देशक से लेकर पूरी यूनिट परेशान है। अब सलमान को कुछ बोल के कोई भी उनसे पंगा नहीं लेना चाहता है।
इस बारे में सलमान का कहना है कि उन्होंने 'मैं और मिसेज खन्ना' की शूटिंग सुबह जल्दी उठकर ही की थी और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब सलमान ने सुबह ना उठने का ऐसा बहाना बनाया है कि किसी के पास उनकी बात का कोई जवाब नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications