सोनम के साथ सलमान भी स्वाइन फ्लू की चपेट में!
स्वाइन फ्लू एक ऐसा वायरस है जो कि बीमार व्यक्ति के साथ ही उसकी तीमार करने वाले या उसके आस पास मौजूद लोगों को भी बहुत ही आसानी से और जल्दी अपनी पकड़ में ले लेता है। सोनम कपूर जो कि राजकोट में प्रेम रतन धन वायो फिल्म की शूटिंग कर रही थीं उन्हें स्वाइन फ्लू के वायरस की चपेट में पाया गया है और अब खबर आ रही है कि शायद सलमान खान भी इस वायरस से जकड़ चुके हैं।

सोनम कपूर और सलमान खान सूरज बड़जातिया की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिगं करने के लिए राजकोट गये थे। वहां जाने के बाद कुछ ही दिनों में पहले सोनम कपूर को बेहोशी की हालत में मुंबई लाया गया और धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद दोबारा वो अपनी शूटिंग खत्म करने दोबारा से राजकोट गयीं जहां पर उनकी तबियत और खराब हुई।
ब्लड टेस्ट के दौरान उन्हें स्वाइन फ्लू के वायरस से प्रभावित पाया गया और अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सोनम कपूर के बाद अब खबर ये आ रही है कि सलमान खान भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गये हैं। हालांकि अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं है लेकिन चूंकि स्वाइन फ्लू एक बहुत ही आसानी से फैलने वाला वायरस है तो इस बात की पूरी आशंका है कि सोनम के साथ के लोगों में भी ये वासरस फैल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications