संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह'- कहानी LEAK, ऐसा होगा सलमान खान- आलिया का किरदार?
Recommended Video
संजय लीला भंसाली ने जबसे 'इंशाल्लाह' की घोषणा की है, लोगों की दिलचस्पी इस फिल्म को लेकर काफी बढ़ चुकी है। सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी अभी से ही आउट हो चुकी है। इंशाल्लाह एक लव स्टोरी है, जो सलमान की पिछली फिल्मों से ज्यादा अलग नहीं है। लेकिन भंसाली की फिल्मों की तरह यहां भी कहानी में ट्विस्ट होगा।
संजय लीला भंसाली के साथ सलमान लगभग 20 सालों के बाद काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने खामोशी, हम दिल दे चुके सनम जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। जबकि सावंरिया में सलमान ने कैमियो किया था।

वहीं, आलिया भट्ट और सलमान खान पहली बार एक साथ दिखेंगे। फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी है.. लेकिन कुछ अलग। कहा गया है कि संजय लीला भंसाली ने दोनों सितारों के उम्र गैप को देखते हुए ही कहानी गढ़ी है। फिल्म की शूटिंग के लिए भी रियल लोकेशन की खोज शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications