दबंग 3 से जुड़ गया सलमान-आलिया की 'इंशाअल्लाह' का कनेक्शन , बड़ी जानकारी आयी सामने !
सलमान खान के लिए साल 2020 पूरी तरह से शूटिंग का साल होने वाला है। इन दिनों वह तेजी से 'दबंग 3' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद वह बिग बॅास 13 के प्रोमो और वीकेंड का वार शूटिंग में बिजी हो जायेंगे। इसके बाद सलमान तुरंत 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग शुरू करेंगे।
आलिया भट्ट और सलमान की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है। इस फिल्म की एक और बड़ी यूएसपी हैं संजय लीला भंसाली। भंसाली साहब अपनी फिल्मों की कहानी और किरदार पर डिटेल से काम करते हैं। जिसके चलते भंसाली शूटिंग की पूरी तैयारी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान 'दबंग 3' के बाद 'इंशाअल्लाह' पर काम करेंगे।

संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में उनके लुक को ऐसा रखा है जिसे देखकर सभी चौंक जायेंगे। सलमान इस फिल्म में दुबले-पलते नजर आने वाले हैं। हाल ही में ये खबर आयी थी कि दबंग 3 के कारण इंशाअल्लाह की शूटिंग में देरी लग सकती है। फिलहाल ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।
फिल्म की शूटिंग शैड्यूल के हिसाब से 21 अगस्त से सलमान और आलिया शूटिंग शुरू कर देंगे। दोनों ने साथ में रीडिंग्स भी कर लिए हैं। मुमकिन है कि इसी वीक से इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। साथ ही अपने दबंग अंदाज को सलमान इंशाअल्लाह में लेकर जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











