3 घंटे से ऊपर की बन रही है अली अब्बास ज़फर की भारत, ईद 2019 के लिए नर्वस हैं सलमान
सलमान खान की ईद जैसे ही नज़दीक आने लगी है, उनकी परेशानी साफ साफ उजागर होने लगी है। खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिए सलमान ने अली अब्बास ज़फर को सलाह देनी शुरू कर दी है जिसे डायरेक्टर फिलहाल नहीं ले रहे हैं और इस बात का असर साफ नज़र आ रहा है।
खबर है कि अली अब्बास ज़फर जिस हिसाब से फिल्म बना रहे हैं, वो 3 घंटे से ऊपर की है और ये बात सलमान को परेशान कर रही है। सलमान ने सलाह भी दे डाली है कि फिल्म को छोटा करके 2.5 घंटे का कर दिया जाए लेकिन फिल्म के हिसाब से ये नामुमकिन लग रहा है और इसलिए सलमान की सलाह कोई नहीं लेना चाह रहा है।

सलमान का कहना है कि फिल्म अगर 2.5 घंटे से ज़्यादा की होगी तो लोग हज़म नहीं कर पाएंगे और इतना ज़्यादा सलमान खान देखकर वो बोर हो जाएंगे और हो सकता है कि फिल्म को वो प्रशंसा ना मिले जो मिलनी चाहिए। अब अली अब्बास ज़फर का कहना है कि वो 70 साल की कहानी परदे पर दिखाने जा रहे हैं।
इतना लंबा समय दिखाने के लिए फिल्म को सांस लेने की भी ज़रूरत पड़ेगी। वैसे सलमान नर्वस इसलिए भी हैं क्योंकि ओड टू माय फादर की इस रीमेक में उनका किरदार काफी इमोशल है। आखिरी बार उन्होंने ट्यूबलाइट में इमोशन परोसने की गलती की थी और बुरी तरह पिटे थे। सलमान अपनी गलती दोहराना नहीं चाहते।
अब देखना ये है कि पिछली बार की तरह इस बार भी सलमान की कास्टिंग एक गलती बनकर ना रह जाए। वैसे ये गलतियां, बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications
