सलमान खान और अक्षय कुमार का एलान - सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प
जब से साजिद नाडियाडवाला ने 2 मार्च को दो ग्रांड अनाउंसमेंट करने की खबर दी है तब से बस कयास ही लगाए जा रहे हैं कि ये अनाउंसमेंट क्या होगी। अब कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से एक अनाउंसंमेंट होगा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का।
अहान शेट्टी, साउथ की सुपरहिट रीमेक RX 100 के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। तड़प नाम की इस फिल्म का अनाउंसमेंट करेंगे खुद सलमान खान और अक्षय कुमार।

दिलचस्प है कि सलमान खान ने सुनील शेट्टी की बेटी, अथिया शेट्टी को सलमान खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले हीरो से लॉन्च किया था। तड़प एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है और फिल्म 21 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म के पोस्टर के साथ, रिलीज़ डेट का भी एलान होगा।

पहली ही फिल्म से धमाका
माना जा रहा है कि पहली ही फिल्म से अहान शेट्टी बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने वाले हैं क्योंकि एक्शन फिल्म है और बॉलीवुड में साउथ फिल्मों के रीमेक पहले भी ब्लॉकबस्टर होते देखे गए हैं।

स्टार किड होने का प्रेशर
अहान शेट्टी की बात करें तो जब भी वे नजर आए हैं लोग हमेशा ही उन्हें पापा सुनील शेट्टी की कॉपी कहते दिखे हैं। ऐसे में ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि अहाना अपने पापा का स्टारडम मैच कर पाएंगे या नहीं.

दो सालों से ट्रेनिंग
तड़प के साथ अहान शेट्टी को साजिद नाडियाडवाला हिंदी फिल्मों में लॉन्च कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अहान पिछले दो सालों से ट्रेनिंग ले रहे थे।। अहान एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं।

टाइगर के बाद अहान की बारी
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, इससे पहले जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को हीरोपंती से लॉन्च कर चुके हैं।

रोमांटिक छवि
एक इंटरव्यू में साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि जहां टाइगर की बॉडी एक एक्शन फिल्म के मुताबिक थी वहीं अहान के लिए रोमांटिक छवि बेस्ट रहेगी।

तीन फिल्मों की डील?
खबर थी कि अहान के काम से साजिद नाडियाडवाला इतना इंप्रेस हो चुके हैं कि उन्होंने अहान को तीन फिल्मों की एक डील में साइन कर लिया। हालांकि इन खबरों की पुष्टि किसी ने नहीं की है।

उत्साहित हैं पापा
बाद में सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस खबर के बाद से उनके पास बधाइयों के ऐसे संदेश आ रहे हैं मानो अहान की फिल्म आ चुकी है। सुनील शेट्टी अहान के डेब्यू के लिए खासे उत्साहित हैं।

बॉलीवुड के नए स्टार किड
अहान शेट्टी की फैन फॉलोइंग अभी से ही काफी स्ट्रॉन्ग है। वे बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले स्टार किड्स में से हैं।

तारा सुतारिया का साथ
फिल्म की हीरोइन तारा सुतारिया, स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना डेब्यू करने के बाद मरजावां में दिखाई दे चुके हैं। तड़प के अलावा वो एक विलेन के सीक्वल में दिखाई देंगी।

ऑल द बेस्ट
उम्मीद करते हैं कि अहान शेट्टी का ये डेब्यू हर तरह से सफल हो और वो भी दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना पाएं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अहान शेट्टी का स्वागत है।


Click it and Unblock the Notifications