OUCH.. 2017 की दिवाली.. टकरा सकती हैं सलमान खान- अजय देवगन की फिल्में!

By Neeti

ईद, दिवाली, क्रिसमस.. बॉलीवुड में ये त्यौहाल अलग ही तरीके से मनाए जाते हैं। लगभग एक साल पहले से ही निर्माता- निर्देशक अपनी फिल्म रिलीज के लिए ये अहम दिन लॉक कर देते हैं। इसी साल को देख लें.. ईद पर सुल्तान, दिवाली पर शिवाय.. तो क्रिसमस के लिए दंगल तैयार है।

Ajay devgn

लेकिन यहां 2017 की तैयारी भी हो चुकी है। जी हां, कुछ ही दिनों पहले रोहित शेट्टी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म गोलमाल 4 की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम होगा 'गोलमाल अगेन'.. फिल्म साल 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।

Wow: अजय देवगन की फिल्म में होगा सलमान खान का DHAMAKA

अफवाहों की मानें तो इसी दिन राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म भी रिलीज होगी। यानि की फिर से दो सुपरस्टार्स.. दो बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश। हालांकि 'दिलवाले' के बाद काफी कम उम्मीद है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म किसी के साथ भी क्लैश करना चाहें।

''सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन से ही मैंने मारपीट सीखी है..''

वहीं, सलमान खान के फिल्म की फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तो उम्मीद कर सकते हैं कि राजकुमार संतोषी कोई और रिलीज डेट चुन लें।

गौरतलब है कि 2015 की दिवाली सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो रिलीज हुई थी। जबकि इस साल दिवाली को अजय देवगन ने शिवाय के साथ लॉक किया गया। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले साथ दर्शक किस के साथ दिवाली मनाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X