सलमान खान VS अजय देवगन.. धमाकेदार टक्कर को तैयार सुपरस्टार्स
हाल ही में हमने आपको बताया कि अजय देवगन भारत में 100 स्क्रीन सिंगल खरीदने वाले हैं.. जिसे वह बदलकर मल्टीप्लेक्स की चेन बनाना चाहते हैं। इसके लिए अजय देवगन ऐसे शहर देख रहे हैं, जहां सिनेमा खासकर बॉलीवुड का खासा प्रभाव हो।
सुपर BLOCKBUSTER सीक्वल.. हो गई शुरुआत.. आते ही धमाका करेगी!
बहरहाल, कोई शक नहीं कि अजय देवगन की यह प्लानिंग सभी बॉलीवुड सुपरस्टार्स की नींद उड़ाने वाली है। जाहिर है यदि 100 मल्टीप्लेक्स अजय देवगन के नाम रहेंगे तो भविष्य में उनकी फिल्मों को फायदा भी मिलेगा।

लेकिन खास बात है कि अजय देवगन पहले ऐसे स्टार नहीं.. जो यह प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें, अजय देवगन से पहले सलमान खान ने भी ऐलान किया था कि वे बीइंग ह्यूमन मल्टीप्लेक्स चेन खोलने वाले हैं.. जहां काफी सस्ते दामों में फिल्म टिकट उपलब्ध हो पाएगी।
बहरहाल, सलमान की यह प्लानिंग कब पूरी होगी.. पता नहीं। लेकिन उन्हें जानकर शायद खुशी हो.. कि इस प्लानिंग में उन्हें टक्कर देने के लिए अजय देवगन भी मैदान में उतर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications