जब अबू धामी..में मिलीं सलमान की एक्स प्रेमिकाएं...
हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि हम सलमान खान की किस नंबर की प्रेमिका के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उनकी प्रेमिकाओं की लिस्ट तो काफी लंबी है ना। तो सुनिए यहां बात हो रही हैं उन प्रेमिकाओं की जो कि वाकई में कभी सलमान के दिल का टुकड़ा थीं।
हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की। जिनकी मुलाकात हाल ही में कान समारोह में हुई थी , दोनों ही लॉरेयल की ब्रांड एंबेसडर हैं इसलिए आमना-सामना तो होना ही था। आमतौर पर दोनों ही अभिनेत्रियां प्रोफेशनल रवैया अपनाती हैं लेकिन इस बार बात कुछ और निकली।
दोनों ही हसीनाओं को अबू धाबी में टाइम बिताने का मौका मिला तो दोनों ने साथ में टाइम बिताया। कहा जा रहा है कि दोनों ने एक जापानी रेस्टोरेंट में साथ में खाना भी खाया। लेकिन दोनों ने किस टॉपिक पर गुफ्तगू की होगी इस बात को जानने के लिए लोग काफी परेशान हैं। फिलहाल तो यह दोनों हसीनाएं ही बता सकती हैं कि दोनों ने आपस में क्या-क्या शेयर किया लेकिन दोनों की मुलाकात बॉलीवुड में चर्चा का केन्द्र बन गयी है।
मालूम हो कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की एक मशहूर प्रेमकहानी है लेकिन सलमान के आक्रामक रवैये और गंदी हरकतों ने उनका और ऐश्वर्या का ब्रेकअप करवा दिया था। दोनों अलग हो गये, लेकिन ऐश्वर्या ने अपने आप को संभालते हुए अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और लाइफ में सैटल हो गयीं।
जबकि सलमान खान काफी समय तक तन्हा ही रहें और उन्हें संभालने के लिए उनकी जिंदगी में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई। एक बार फिर से लगने लगा कि सलमान और कैट शादी कर लेंगे लेकिन बदकिस्मती से एक बार फिर से सलमान, कैट के साथ अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाये और दोनों अलग हो गये। इधर काफी दिनों से खबर है कि कैटरीना, रणबीर कपूर के साथ इंगेज हैं जबकि सलमान खान आज भी अपने हमसफर की तलाश में तन्हा ही हैं।
ऐश और कैट कभी भी साथ में बात करते हुए नहीं देखे गये, हमेशा दोनों ने एक-दूसरे को इग्नोर ही किया है वजह सलमान खान ही थेइसलिए इस तरह से अबू धाबी में दोनों का मिलना लोगों को पच नहीं रहा है, हो सकता है कि सलमान खान से अब दोनों दूर हैं इसलिए दोनों को अब एक-दूसरे से बात करने में कोई हिचक नहीं हो रही हो।


Click it and Unblock the Notifications