सलमान-ऐश्वर्या के टेंशन में फंसा बिग बॉस 4
सभी को पता है कि ऐश्वर्या राय की फिल्म गुजारिश जल्द रिलीज होने वाली है। आ जकल फिल्मों की रिलीज से पहले सितारों का चर्चित रिएल्टी शो में ना और अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना ट्रेड बन चुका है। आमतौर पर लोग प्रोफेशनल सफलताओं के लिए अपने पिछले झगड़े भुला कर इस तरह के मंच साझा करते रहे हैं। लेकिन सलमान-ऐश्वर्या का पंगा इस ट्रेंड पर भारी पड़ता दिख रहा है।
इस बार कहानी कुछ यूं हुई कि गुजारिश की टीम बिग बॉस के मंच को प्रमोशनल स्टेज के लिए प्रयोग करना चाहती थी। बिग बॉस के प्रस्तोता सलमान खान हैं। गुजारिश की टीम मतलब रितिक रोशन, संजय लीली भंसाली और ऐश्वर्या राय को आकर बिग बॉस के मंच पर फिल्म का प्रमोशन करना था।
सलमान को जैसे ही ये पता चला उन्होने सीधे इसे लाल सिग्नल दिखा दिया और कह दिया कि वह ऐसे किसी आयोजन का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। वैसे रि तिक और भंसाली दोनों ही सल्लू के काफी क्लोज है लेकिन फिर भी अभी तक सल्लू को इस शो के लिए कोई मना नहीं पाया है। वैसे इस इश्यू पर चैनल का एंगल क्या है , ये कुछ समय बाद पता चलेगा और तब मचेगा असली धमाल, पर तब तक के लिए रहेगा इंतजार।


Click it and Unblock the Notifications