तगड़ा Rumor: उसी फिल्म में कैसे काम करते सलमान - ऐश्वर्या....एक IN और एक OUT!
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच कोई भी कनेक्शन निकले तो दिलचस्प ज़रूर लगता है। और ऐसा क्यों लगता है इसका जवाब तो आपको भी पता है और हमें भी। बहरहाल, हाल ही में खबरें थीं कि सलमान खान रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म कर रहे हैं।
फिर खबरें आईं कि सलमान ये फिल्म नहीं कर रहे हैं। अब इस का भी एक बड़ा ही अजीब सा कनेक्शन है, ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म फन्ने खान से।

Recommended Video

दरअसल, सलमान की डांस फिल्म एक पिता की कहानी थी जो अपनी बेटी को डांसर बनाना चाहता है। वहीं सूत्रों की मानें तो फन्ने खान की कहानी भी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी को सिंगर बनाना चाहता है।
अब एक ही जैसे प्लॉट की दो फिल्मों का हश्र तो सब जानते हैं। हालांकि सलमान ने इस वजह से अपनी डांस फिल्म छोड़ी है, ऐसा हम नहीं कर रहे हैं। बस हम तो आपको एक अजीब सा कनेक्शन बता रहे हैं दोनों फिल्मों के बीच।
अब ये भी है कि ये बात आपको अभी बचकनी लग सकती है लेकिन 10 साल बाद इसी बात को आप Trivia के रूप में लोगों से शेयर ज़रूर करेंगे। फितरत ही ऐसी है हमारी, पंचायत करने वाली।
बहरहाल, अब जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय की बात हो रही है तो दोनों के बॉक्स ऑफिस स्कोर कार्ड भी बड़े ही दिलचस्प हैं।


Click it and Unblock the Notifications
