OUCH: ट्यूबलाइट में शाहरूख - शाहरूख सुनकर खिसिया गए हैं सलमान....कहा...
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट रिलीज़ हो गई और किसी भी दिमाग वाले इंसान को ज़्यादा पसंद नहीं आई है। लेकिन एक बात सबने लाइन से मानी है और वो ये है कि शाहरूख खान का कैमियो, फिल्म की सारी लाइमलाइट चुरा लेता है।
सबने ये तक माना है कि शाहरूख - सलमान का सीन इस साल की बेस्ट कैमियो सीन है। अब ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म सलमान खान की और चर्चे शाहरूख खान के तो सलमान खान को कुछ तो कहना था। लीजिए, उन्होंने कह डाला है।

दरअसल, ये इंटरव्यू कब का है पता नहीं लेकिन वायरल अब हो रहा है। सलमान खान का कहना है कि उन्हें स्टारडम से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। स्टारडम सर में घुस जाए तो बहुत बवाल करती है।
इसलिए सलमान खान मानते हैं कि वो सुपरस्टार है ही नहीं। बल्कि सुपरस्टार तो शाहरूक खान हैं। अब बताइए ज़रा एक तरफ सलमान कहते हैं कि स्टारडम सर में घुस जाता है तो दूसरी तरफ, वो शाहरूख खान को ही सुपरस्टार कहने लगते हैं।
बहरहाल, ट्यूबलाइट में शाहरूख - सलमान का सीन गारंटी है कि आप घर वापस मुस्कुराते हुए ही आएंगे। वैसे जानिए कब कब शाहरूख सलमान फैन्स के बीच बुरी तरह वायरल हुए -


Click it and Unblock the Notifications