सलमान खान की राधे ईद क्या दीवाली पर भी मुश्किल, अड़ गए हैं भाई विदेश में ही पूरी होगी बची शूटिंग
सलमान खान की राधे ईद पर आने का वादा कर चुकी थी। लेकिन ईद क्या अब सलमान खान की फिल्म दीवाली पर भी शूट होना मुश्किल लग रही है। दरअसल, फिल्म की काफी शूटिंग अभी बची हुई है।
माना जा रहा है कि जो सीन बचे हैं उन्हें भारत में पूरा किया जा सकता है। लेकिन फिल्म में शूटिंग के लिए बचे हैं दो गाने और इन गानों पर सलमान की ज़िद।

दरअसल, सलमान खान का मानना है कि ये दोनों गाने जब तक विदेश में शूट नहीं होंगे तब तक फिल्म पूरी नहीं मानी जाएगी और ना ही अच्छी दिखेगी। इसलिए सलमान का कहना है कि गाने विदेश में ही शूट हों।
अब इन गानों के लिए थाईलैंड मुख्य लोकेशन मानी जा रही थी। लेकिन फिलहाल तो वहां शूट करना नामुमकिन है। ऐसे में सबको इंतज़ार करना होगा।
जब फिल्म पूरी होगी उसके बाद ही इसे पोस्ट प्रोडक्शन के लिए भेजा जा सकेगा। वहीं फिल्म का VFX पूरा करना भी लंबा समय लेगा। ऐसे में तय है कि फिल्म को कम से ये सारे काम पूरे करने के लिए 60 - 70 दिन लगेंगे। देखना है कि फिल्म कब पूरी होती है और कब रिलीज़।


Click it and Unblock the Notifications
