पढ़कर शायद आपको भी अजीब लगे लेकिन सच यही है कि सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में जिसका आपको बेसब्री से इंतजार है, अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे के एक्शन का थोड़ा टच नज़र आएगा।
असल में हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी फिल्म हॉलीडे में जिसने उनका एक्शन किया था वही एक्शन स्टंट परफॉर्मर सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो में भी एक्शन कर रहा है।
तो आइये देखते हैं कहां से आई प्रेम रतन धन पायो की बात और अक्षय ने क्या कहा इस बारे में।
सूरज पंचोली की हुई बात अक्षय पहुंच गये सूरज बड़जातिया के पास
एक जर्नलिस्ट ने अक्षय से पूछा कि सूरज पंचोली उनके एक्शन से काफी इंप्रेस और इँसपायर हैं जिसपर अक्षय को सूरज बड़जातिया सुनाई दिया। इसपर अक्षय ने कहा कि सूरज बड़जातिया मेंरे एक्शन से इंसपायर हैं।
प्रेम रतन धन पायो में भी है एक्शन
अक्षय ने कहा कि सूरज बड़जातिया की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी कुछ एक्शन सीक्वेंस हैं जो कि बेहतरीन हैं।
हॉलीडे एक्शन से कनेक्शन
अक्षय ने बताया जिस स्टंट परफॉर्मर ने अक्षय कुमार की हॉलीडे में एक्शन किया था वही सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो में भी एक्शन कर रहा है।
सूरज बड़जातिया की फिल्म में एक्शन है ये अच्छा है
सलमान खान ने कहा कि सूरज बड़जातिया के लिये ये बहुत अच्छी बात है कि वो अपनी फिल्म में एक्शन भी ला रहे हैं। लोगों को पता चलेगा की वो एक्शन भी फिल्मों में करा सकते हैं।
प्रेम रतन धन पायो का एक्शन होगा बेहतरीन
अक्षय कुमार ने कहा कि प्रेम रतन धन पायो में बेहतरीन एक्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications