सलमान-आमिर दिखेंगे 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वेल में!
जीं हां आपने सही सुना बॉलीवुड के बेहतरीन दो खान यानी सलमान और आमिर खान आपको एक साथ फिर से पर्दे पर दिखायी देंगे। वो भी अंदाज अपना अपना के सीक्वेल में। आपको बता दें कि दोनों ने सिर्फ एक ही फिल्म में एक साथ काम किया था, और वह फिल्म थी 'अंदाज अपना अपना"। अब खबर यह है कि उसी फिल्म की श्रृंखला फिल्म 'अंदाज अपना अपना-2" बनने जा रही है।
देखें : शाहरुख सेक्सी, अक्षय हॉट सेक्सी
दर असल इस फिल्म के निर्माता विनय सिन्हा ने 1994 में सलमान और आमिर को लेकर 'अंदाज अपना अपना" का निर्माण किया था। इसके निर्देशक थे राजकुमार संतोषी। अब विनय निर्देशक राजकुमार संतोषी से संपर्क करने की तैयारी में हैं। उम्मीद की जा सकती है कि आपको जल्द एक हास्य और अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications