सलमान की हीरोइन से कैट खुश है!

सलमान और जरीन एक साथ घुमते हुए नजर आते है। लोगो को लगने लगा है कि कही जरीन कैट की जगह तो नही लेना चाहती है। पर कैट इसे दसरे ही ढंग से लेती है।
उनका कहना है, '' वह बहुत प्यारी है, उसके स्क्रीन टेस्ट के दौरान मैने उसे सजाया। वो बहुत अच्छी है मुझे लगता है कि वो जरूर कामयाब होगी। और जहां तक मेरे जैसी दिखने वाली बात है तो मुझे नही लगता है कि वो मेरी तरह दिखती है लेकिन अगर सलमान मुझे हमेशा याद करते है और चाहते है कि उस लड़की के साथ काम करे जो मेरी तरह दिखे तो यह तो मेरे लिए बहुत अच्छी बात है।''
खैर अगर कैट इस बात से नही परेशान है तो इससे लगता है कि वो सलमान पर बहुत भरोसा करती है।


Click it and Unblock the Notifications