सलमान-कैटरीना की जोड़ी टूटी नही है!
भले ही खबरों में सलमान और कैटरीना की जोड़ी के टूटने के कयास लगाए जा रहे हो लेकिन कैट ने सलमान के कार्यक्रम में जाकर दिखा दिया है कि वे अब भी सलमान के साथ है।
सलमान ने अपने एक एनजीओ के बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था जहां कैट खुशी खुशी आई। यही नही कैट ने एक ऐसी टीशर्ट पहनी थी जिस पर सलमान की संस्था का नाम भी लिखा था।
सलमान ने भी उसी तरह का टी शर्ट पहना हुआ था। दोनों ने काफी समय बच्चों के साथ गुजारा। उन्हें देखकर कोई नही कह सकता था कि दोनों में लड़ाई चल रही है।
अच्छी बात है हम भी नही चाहते कि सलमान का घर फिर से टूटे।


Click it and Unblock the Notifications