एक-दूजे के लिए ही धड़कता है सलमान-कैटरीना का दिल!

आखिर कुछ तो बात है सलमान में जो उनके साथ खूबसूरत चेहरे वक्त बिताते हैं, चाहे वो संगीता बिजलानी हो या फिर सोमी अली, चाहे वो ऐश्वर्या राय हो या स्नेहा उल्लाल या फिर कैटरीना कैफ। आखिर ये जितने भी नाम हैं काफी हसीन और समझदार व्यक्तित्व की मालिक हैं, लेकिन फिर क्यों ये साथ हमसफर नहीं बन पायें, खैर इतना तो तय है कि संगीता, सोमी, स्नेहा, ऐश्वर्या ये सब बीते वक्त की बातें हैं लेकिन कैटरीना कैफ जिनका नाम सलमान के ही साथ अच्छा लगता है, शायद ये दोनों ये बात समझते और जानते भी हैं।
तभी तो अलग-अलग होते हुए भी साथ हो जाते हैं। पिछले दिनों खबर आयी थी कि सलमान-कैट अलग हो चुके हैं लेकिन फिर से खबर आयी कि वो दोनों एक फिल्म एक था टाईगर... में साथ आ रहे हैं, दोनों इस फिल्म के बहाने लंच साथ कर रहे हैं, फोटो शूट करवा रहे, मतलब सिर्फ इतना कि यो दोनों साथ वक्त बिता रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भी दोनों के बीच में कुछ है, तभी तो दोनों बहाने खोजते हैं आपस में मिलने के।
जो ये बताता है कि हो सकता है कि सलमान की तलाश पूरी हो चुकी हो, उनकी मंजिल कैट पर ही आकर रूक जाती है, और कैट भी सलमान की बात ना चाहते हुए भी मान जाती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के दिलों में आज भी एक-दूसरे के लिए जगह है तभी तो शिकवे होने का बाद भी दोनों एक -दूसरे के करीब है। इसलिए दोनो के चाहने वाले दुआ करें कि अब दोनों कलाकार हमेशा के लिए एक हो जायें ताकि रील लाईफ नहीं कैट रीयल में ही सलमान की हो जायें और सलमान के हाथों की रेखाएं बदल जायें।


Click it and Unblock the Notifications