सल्लू, कैट ब्रेक-अप पब्लिसिटि स्टंट
बॉलिवुड में आजकल किसी फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म से जुड़े हीरो या हिरोइन की निजि जिंदगी की चर्चाएं आम हो जाती हैं। कभी किसी के ब्रेक-अप की खबरें तो किसी के अफेयर की।
फिल्म से जुड़े सितारे वैसे तो इन अफवाहों से नाराज़ दिखाई पड़ते हैं लेकिन कभी भी सही बात सामने नहीं लाते। यह सब कुछ फिल्म की पब्लिसिटि के लिए किया जाने लगा है। कई बार तो सितारे खुद ही अपवाह फैलाते हैं।
हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ के ब्रेक-अप की खबरें भी सलमान के नए शो "दस का दम" के लिए पब्लिसिटि स्टंट कहा जा रहा है। क्योंकि शो की शुरुआत होते ही यह अफवाह भी शुरु हो गई। माना जा रहा है कि कैटरीना की आने वाली फिल्म "न्यू यॉर्क" की रिलीज इसी महीने होने वाली है तबतक यह मामला गरम रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications