सलमान-कैटरीना ने किया लिपलॉक से इंकार

दर असल मामला ये है कि डायरेक्टर कबीऱ खान की फिल्म में दोनों सितारे साथ-साथ आ रहे है। फिल्म में दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले प्रेमी-प्रेमिका बनें हैं। फिल्म के एक सीन में कबीर खान दोनों से लिप-लॉक करवाने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि दोनों ही सितारे इस बात के लिए कबीर खान पर ही भड़क गये। और दोनों ने ही कबीर को धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने जबरदस्ती इस सींस को करवाने की जुर्रत की तो दोनों ही फिल्म छो़ड़ देगें।
खैर सलमान से तो इस बारे में पूछने की किसी की हिम्मत नहीं थी लेकिन कैट ने कहा कि वो अब किसी भी फिल्म में कोई किसिंग सींन नहीं करेगीं। जबकि वो शायद ये बात भूल गयी है कि जोया अख्तर की आने वाली फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में उन्होंने रितिक के साथ एक लंबा लिप-लॉक सींन दिया है, जिसे बॉलीवुड में अब तक का सबसे लंबा किसिंग सीन कहा जा रहा है। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि वो शादी-शुदा रितिक को किस कर सकती है और बैचलर लेकिन मोस्ट वांटेड सल्लू मियां को नहीं। है ना ये बात सोचने की, आप क्या कहते हैं अपनी राय से हमें जरूर अवगत करायें |
;

Click it and Unblock the Notifications