क्‍या सल्‍लू-कैट ने शादी कर ली?

By Super

Salman father says he is married to Katrina
अगर सलमान के पिता की बातों पर यकीन किया जाए तो सलमान और कैटरीना ने शादी कर ली है। सलमान के पिता सलीम ने शिव सेना के मुखपत्र सामना में लिखे एक लेख में कहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।

सलीम ने सामना में लिखा है कि दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है। हमारे घर में धर्म को लेकर किसी भी प्रकार का समस्‍या नही है। उन्‍होंने खुद एक पारसी लड़की हेलन और उनके बेटे अरबाज ने हिंदू लड़की मलाइका अरोरा से शादी की है।

हालांकि बाद में इस पत्रिका ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि सलमान और कैटरीना ने अभी तक शादी नही की है। वहीं कैटरीना ने भी अखबार से इस बारे में माफी मांगने के लिए कहा है कि उन्‍होंने अब तक शादी नही की ही नही है। अभी उनका पूरा ध्‍यान अपने काम पर है।

खैर बात में कितनी सच्‍चाई है ये तो वक्‍त ही बताएगा लेकिन सामना ही ऐसी पत्रिका थी जिसने संजय और मान्‍यता की शादी की खबर सबसे पहले दी थी। जबकि लोग उस समय इस बात को सच नही मान रहे थे।

अब पिछले दिनों सलमान ने कैटरीना के लिए एक महंगा फ्लैट खरीदा है जिसे वो वैलेंटाइन पर उपहार में देने जा रहे है। अब ये तो बाद में ही पता चलेगा कि ये उपहार प्रेमिका के लिए है या पत्‍नी के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X