सलमान- कैट के बीच दरार...

अगर सूत्रों की माने तो नए साल के अवसर पर दोनों अलग अलग जगह पर परफार्म करने जा रहे है। दरअसल ऐसा सुनने में आ रहा है कि नए साल के अवसर पर दोनो अलग अलग जगह पर कार्यक्रम करने जा रहे है, अब अगर ऐसा होगा तो शो देखने वालो को तो निराशा होगी।
कैटरीना के व्यावसायिक प्रबंधक संध्या ने इस बारे मे बताया कि वे जे डब्लू मैरियट होटल में कार्यक्रम कर रही है जिसके लिए उनहें 1 करोड़ रूपए मिले रहे है।
उसने यह भी बताया कि अभी गानों का चुनाव नही हो पाया है क्योंकि कैट और नृत्य निर्देशक बोस्को अभी राजकुमार संतोषी की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शुटिंग में व्यस्त है।
वही सलमान को सहारा स्टार ने अनुबंधित करने की कोशिश की है, इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि वे अपने भाई अरबाज और सोहैल के साथ भी कार्यक्रम कर सकते है। हालांकि अभी सलमान के प्रवक्ता ने कुछ भी नही बताया है।
खैर जो भी हो हम तो दोनो को एक साथ ही देखना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications