सलमान-कैटरीना अलग हुए?
बालीवुड की हॉट जोड़ी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिर टूटती हुई नजर आ रही है। हाल में चर्चा थी कि दोनो की जोड़ी टूट गई है लेकिन दोनो ने इस बात को झुठला दिया कि उन दोनों के बीच कोई अनबन चल रही है।
लेकिन अब फिर खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने जा रहे है। गौरतलब हो कि फिल्म वीर की शुटिंग के समय से ही दोनों में बातचीत बंद है।
कुछ सूत्रों के अनुसार सलमान का ज्यादा पजेसिव होना दोनो के रिश्ते में आड़े आ रहा है। वे हमेशा कैट से सवाल करते रहते है। वे चाहते है कि कैट उन्हें अपने बारे में हर पल की खबर दें। इस बात से कैट परेशान हो गईं है।
कैट नही चाहती कि सलमान से उनका रिश्ता टूटे, क्योंकि कैट सलमान के साथ उनके परिवार से भी काफी घुलमिल चुकी है।
अब उन दोनो के रिश्ते का अंजाम क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन सलमान को अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए अब तो सम्हल जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications