कैटरीना का आयटम डांस सलमान के लिए

Salman-katrina
आपने करिश्मा कपूर का ये सॉग तो सुना ही होगा मैं नाचू बिन पायल घुंघरू टूट गये तो क्या??
जी कुछ कुछ ऐसा ही कर रही है सल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ बस हम उनके लिए इस गाने के बोल को कुछ इस तरह बदल सकते हैं। ' मैं नाचूं बिन पैसे रिश्ते टूट गये तो क्या...' अरे ज्यादा मत सोचिए ये कोई नया गाना नहीं बल्कि ये तो एक खबर है। दरअसल कैटरीना ने सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में एक आयटम सांग पर डांस किया है वो भी बिना पैसों के इतना ही नहीं वह तो सलमान के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की दोस्ती को शायद ही कोई समझ सकता है, लेकिन आज भी ये बॉर्बी डाल सलमान की फिल्म को हीट बनाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। बात इतनी ही नहीं है कैटरीना लोगों के सामने कई बार चुकी हैं कि उनके लिए खान फैमिली हमेशा से ही खास थी और खास रहेगी, क्योंकि वो इन्हीं के कारण ही फिल्म इंडस्ट्री में आ सकी है। कैटरीना को शायद यह लगता है कि फ्री में सलमान के लिए काम करके वह उनका एहसान उतार सकती हैं। यही वजह है कि कैट ने सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म बॉडीगार्ड में फ्री में एक आइटम डांस शूट करवाया है।

मामला तो कुछ भी हो सकता है हो सकता है कैट इस डांस के जरिए फिर से सल्लू की लाइफ में री इंट्री लेना चाह रही हो या फिर सिर्फ मदद। कैटरीना का ये आयटम सॉग शीला की जवानी की तरह लोगों की ज़बान पर चढ़ जाए तो ये सांग भी सुपर हीट हो जाएगा। हमेशा से ही आयटम सांग्स फिल्म में दर्शकों को खिंचने के लिए ही एड किये जाते हैं और इसके लिए एक्टर भारी भरकम पैसों की डिमांड भी करते हैं। लेकिन कैट के इस कदम से एक बात तो साफ हो जाती है कि कैट की लाइफ में कुछ बातें पैसों से ज्यादा अहमियत रखती हैं।

हम आपको बता दें कि कैट और सलमान आगे की कुछ फिल्मों में साथ ही दिखाई देंगे। इससे दोनो एक बार फिर एक दूसरे के साथ काफी समय गुजारने वालें हैं। ऐसे में कैट का इस फिल्म में फ्री में आयटम सांग करना हो सकता है इस बात का सिग्नल हो सकता है कि अब वह सलमान की लाइफ में एक बार फिर से आना चाहती हों। आगे सोचने वाली बात यह है कि अब सल्लू कैटरीन की तरफ फिर से झुकते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X