करीना बनी सलमान की संगिनी
करीना कपूर और सलमान खान दिफ रहे हैं साथ-साथ। ना, ना ये किसी फिल्म में निभाये गये उनके रोल के बारे में नहीं है। बल्कि ये एक ऐड है। इस ऐड में सलमान और करीना की जोड़ी पेश की जा रही है। ऐश-अभि और काजोल-अजय यो शादीशुदा जोड़िया हैं, जो कि ऐड में दिखायी पड़ती हैं। लेकिन कुछ जोड़ियाँ ऐसी भी हैं, जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के आधार पर बनीं हैं। कोंकणा सेन शर्मा- इरफान खान के बाद करीना कपूर-सलमान खान साथ-साथ दिखेंगे।
ये ज्वैलरी का ऐड है। संगिनी नाम से मशहूर ज्वैलरी डिजाइन्स बेचते हुए सलमान और करीना जल्दी ही दिखेंगे। हाल ही में आयी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खन्ना में दोनों साथ दिखाई दिये थे। इससे पहले फिल्म क्योंकि में भी दोनों स्टार्स साथ दिखाई दे चुके हैं।
इस हफ्ते के आखिर तक ऐड शायद टेलिविजन पर प्रसारित होने लगेगा।
सल्लू और बेबो की इस जोड़ी को दर्शकों का कैसा रेस्पांस मिलता है , ये तो संगिनी की ग्रोथ रेट ही बताएगी।


Click it and Unblock the Notifications